फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में दो पक्षों के बीच चला गुरिल्ला युद्ध, शिकायत लेकर पहुंचे एसपी कार्यालय

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के चक बड़नपुर गांव में मंगलवार सुबह करीब छह बजे दो पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट और पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। साथ ही फायरिंग की घटना से गांव में हड़कंप सरीखा माहौल बना हुआ है। मौके पर पहुंची पीआरवी के सामने दोनों पक्षों के बीच संघर्ष होता रहा। कई पीआरवी वाहन और थानों की पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। वहीं एक पक्ष के लोग एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाए हैं। बताया जा रहा है कि ग्राम गंधुवई के रहने वाले दर्जनों की संख्या में लोग लोग लाठी-डंडा और असलहों से लैस होकर बड़नपुर गांव पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया। एसपी डा. अनिल कुमार को एक पक्ष ने ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि हमलावरों ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ की और लूटपाट मचाई। बताया कि लाखों रुपये मूल्य का सामान लूट लिया गया। इस दौरान दो लोगों ने बंदूक से फायरिंग भी की, जिससे दहशत फैल गई। हमले में अरशद, सलमान, अबरार, इसराईल, इफ्तेवार, शिवली गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें कुछ के दांत भी टूट गए। इसके अलावा गौरव, रिजवान, शीला और जहरू समेत कई लोग घायल हुए। एक दिन पहले ही तीन नवंबर को स्थानीय थाने में आतिल और नौसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की जानकारी थाने को दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ितों ने निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई है। निजामाबाद थाना प्रभारी हिमेंद्र सिंह ने बताया कि विवाद तीन दिन से चल रहा है। जब पुलिस जाती है तो दोनों पक्ष मौके से भाग जाते हैं। मंगलवार की सुबह भी दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चले हैं। पीआरवी की गई गाड़ी पहुंची और लोगों को काबू में किया। अभी इस मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें