फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने टेंडर बाबू पर रिश्वत लेने का लगाया आरोप

Pragati Chand Updated Sat, 18 Apr 2026 09:39 PM IST

आजमगढ़ जिला पंचायत कार्यालय में कार्यरत एक टेंडर बाबू का एक व्यक्ति से लेकर पैसे गिनने का वीडियो वायरल होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के लालगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर जिला पंचायत अध्यक्ष, अपर मुख्य अधिकारी और विभागीय कर्मचारियों पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। वहीं आरोपी बाबू ने कहा कि उनके ऊपर लगाए आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं। शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत में कार्यरत टेंडर बाबू शिवाकांत उपाध्याय उर्फ पंकज का लाखों रुपये रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि संबंधित कर्मचारी ठेकेदारों से काम दिलाने और टेंडर मैनेज करने के नाम पर करीब 25 प्रतिशत तक कमीशन वसूलता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें