फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : किराना की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुसान; दमकल दस्ते ने मशक्कत के बाद पाया काबू

दीपावली के पर्व को लेकर जहां हर कोई तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं, बुधवार की देर शाम नगर पालिका स्थित एक किराना की गोदाम में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। नगर के निशांत प्रकाश बरनवाल का नगर पालिका क्षेत्र में किराने के सामानों का गोदाम था। जिसमें उनके द्वारा किराने के सामानों को रखा जाता था। बुधवार की देर शाम अचानक उसमें आग लग गई। आग लगने की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया। इस दुर्घटना में गोदाम मालिक निशांत प्रकाश बरनवाल ने बताया कि इस घटना में उनका 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें