फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में 528 आश्रित परिवारों को 10.90 करोड़ की आर्थिक सहायता का हुआ वितरण, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 16 Jun 2025 09:07 PM IST

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत सोमवारा को जनपद की सभी तहसीलों में कुल 528 आश्रित परिवारों को 10.90 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि वितरित की गई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम रविंद्र कुमार ने प्रतीकात्मक रूप से 22 आश्रित परिवारों को डेमो चेक प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान जनपद अंबेडकरनगर में आयोजित सीएम योगी आदित्यनाथ के मुख्य वितरण समारोह का सजीव प्रसारण भी उपस्थित लोगों ने देखा। डीएम रविंद्र कुमार ने योजना के लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि कृषक की मृत्यु या पूर्ण शारीरिक अक्षमता की स्थिति में 5 लाख, दोनों हाथ, पैर या आंखों की क्षति होने पर 5 लाख, एक हाथ व एक पैर की क्षति पर 5 लाख, एक हाथ, एक पैर या एक आंख की क्षति पर 2.5 लाख, 50 प्रतिशत से 100 प्रतिशत स्थायी दिव्यांगता पर 2.5 लाख, 25 प्रतिशत तक की स्थायी दिव्यांगता पर 1.25 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाती है। जिलाधिकारी ने आश्रित परिवारों से व्यक्तिगत संवाद कर उन्हें इस योजना से प्राप्त लाभों के बारे में विस्तार से बताया और भविष्य के लिए संबल प्रदान किया। इस अवसर पर सीआरओ संजीव ओझा, लेखपालगण, एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें