आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बाग खालिस बाजार में बीती रात आठ बजे दो पक्षों में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। जानकारी होते ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने पर भेज दिया। इसके साथ ही किसी तरह विवाद को शांत कराया।