पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने न्यायिक प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने और फर्जी जमानतदारों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए गए अभियान में 41 फर्जी जमानतदारों और 10 आरोपियों पर कुल 51 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।