'देखो तीसरी बार बनेगी, अबकी 400 पार करेगी, महिलाओं की गारंटी है फिर मोदी की सरकार बनेगी, युवाओं की गारंटी है फिर मोदी सरकार बनेगी।' पिछली बार की तरह इस बार भी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गीत तैयार किया है। जिसे एक निजी कार्यक्रम में उन्होंने गुनगुनाया। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव को आजमगढ़ लोकसभा सीट से धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारने पर कटघरे में खड़ा किया।