फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत डीआईजी और एसपी ने किया निरीक्षण, VIDEO

मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत रविवार को डीआईजी व पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली व महिला थाना स्थित मिशन शक्ति केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा और जन-जागरूकता से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद डीआईजी और एसपी ने क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी, महिला थाना और कोतवाली पुलिस बल के साथ कोतवाली से पहाड़पुर तक पैदल गश्त किया। इस दौरान रास्ते में मिली महिलाओं से वार्ता कर उन्हें महिला आरक्षियों और महिला पुलिस बल के जरिए जागरूक किया गया। डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पैदल गश्त और संवाद का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा जगाना और उन्हें जागरूक करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें