फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहुंचे डिप्टी सीएम, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल; VIDEO

सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11.34 बजे पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद वे सीधे हरिऔध कला भवन पहुंचे। यहां ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानंद सेवा न्यास एवं महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में पहुंचे। यहां उन्होंने संगोष्ठी का उद्घाटन किया। उप मुख्यमंत्री इसके बाद कलेक्ट्रेट भवन पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा की। यहां एक-एक विभाग की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद वे दोपहर दो बजे राम-जानकी मैदान शाहगढ़ पहुंचेंगे, जहां ग्राम चौपाल व स्वयं सहायता समूह के कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से अपराह्न 3.10 बजे वे फिर सीधे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुबह से ही पूरा प्रशासनिक अमला तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। सिधारी से लेकर कचहरी, कलेक्ट्रेट तक सड़क व सड़क किनारे साफ-सफाई की गई थी। उप मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान जगह-जगह रूट डायवर्जन किया गया था। चौराहों-तिराहों के साथ ही जगह-जगह सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें