आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के महुला गांव स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान के गोदाम में चोरी की कोशिश के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार रात नहर किनारे घेराबंदी की, जहां बदमाशों से आमना-सामना होने पर मुठभेड़ हो गई।