फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ में फिर गरजा बुल्डोजर, काफी दिन पहले ढ़हाया अब मलबा हटाने पहुंचा प्रशासन

विगत दिनों काेर्ट के आदेश पर प्रशासन की टीम ने लाल डिग्गी बंधे पर बाढ़ खंड की जमीनों पर बसे लोगों के आशियानों को ढ़हाया गया था। आशियाना गिरने के बाद लोग इसके मलबे को नहीं हटा रहे थे। मंगलवार को एक बार फिर बाढ़ खंड और नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची और पूर्व में ढ़हाए गए आशियाने के मलबे को हटाया। वहीं इस संबंध में कोई जिम्मेदार अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।पहले तो प्रशासन जल्दी अतिक्रमण को हटाता नहीं है। लेकिन, अब उसके द्वारा अतिक्रमण को हटाने के बाद मलबे को हटाने की भी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की यह कार्रवाई एक बड़ा सवाल खड़ा करती है क्योंकि कोई भी अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। यह मामला मंगलवार को लाल डिग्गी क्षेत्र में देखने को मिला। जहां लगभग दो माह पूर्व कोर्ट के आदेश पर प्रशासन और बाढ़खंड के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कुछ आशियानों को ढ़हाया गया। इसके बाद से ढहाया गया मलबा उसी तरह से पड़ा रहा है। जिसे अतिक्रमण कारियों द्वारा हटाया नहीं जा रहा था। मंगलवार को एक बार फिर प्रशासन और बाढ़खंड की टीम मौके पर पहुंची और मलबे को हटवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें