फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे में डूबा आजमगढ़, स्वेच्छा से लाइट बंद कर घरों में कैद हुए लोग

शासन के निर्देश पर बुधवार की रात 9.30 बजते ही आठ प्रमुख स्थानों पर सायरन बजने शुरू हो गये। सायरन की आवाज सुनते ही लोगों ने घरों की लाइटें बंद की और घरों में कैद हो गये। पूरे जनपद में ब्लैक आउट किया गया।इसके कारण हाथ को हाथ दिखाई नहीं दे रहा था। लोगों ने स्वेच्छा से अपने घर लाइटें बंद की। 15 मिनट तक पूरा जनपद अंधेरे में रहा। हालांकि कुछ जगहों पर जहां सोलर लाइटें लगी थीं। वहां पर ही रोशनी दिखी। कुछ ने अपनी गाड़ियों को सड़क के किनारे खड़ी कर लाइटें बंद कर दी। वहीं कुछ लोग इसकी परवाह किए बगैर वाहनों से आवागमन करते रहे। 15 मिनट बाद जब एक साथ सारी लाइटें जलीं तो लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें