फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता हरिवंश मिश्र ने कंधरापुर पुलिस पर उठाए सवाल ;video

अभिनव कुमार Updated Fri, 21 Aug 2026 03:49 PM IST

आजमगढ़ में कंधरापुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे हैं। सत्ताधारी भाजपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्र ने पुलिस की निष्पक्षता पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। हरिवंश मिश्र ने कहा कि कंधरापुर पुलिसकर्मियों की मनमानी से जनता में असंतोष है। पुलिस के रवैये से योगी सरकार की साख को नुकसान हो रहा है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि बिना जांच के एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। पीड़ितों की शिकायतों पर कार्रवाई के बजाय धनउगाही हो रही है। वीडियो साक्ष्यों को दरकिनार कर बेकसूरों पर मुकदमे थोपे जा रहे हैं। उन्होंने 17 अगस्त की चोरी, मड़या गांव में मारपीट और मंदुरी बाजार में हमले जैसे कई मामलों का उल्लेख किया। हरिवंश मिश्र ने भ्रष्टाचार और पुलिस मनमानी को संरक्षण न देने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तानाशाही पर रोक नहीं लगी तो वह धरना-प्रदर्शन करेंगे। मिश्र ने शासन के शीर्ष स्तर तक शिकायत करने की बात भी कही। उन्होंने मुख्यमंत्री से कंधरापुर थाने के मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। निर्दोषों को राहत और दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें