फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की मां पर टिप्पणी को लेकर भड़के भाजपा नेता भूपेंद्र चौधरी, VIDEO

प्रगति चंद Updated Thu, 04 Sep 2025 12:02 PM IST

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के पिता आद्या प्रसाद राय की चौथी पुण्यतिथि पर बुधवार को जनपद में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने श्रद्धांजलि दी। जिले के बड़ा गणेश मंदिर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जीवन में मां-बाप की छाया बच्चों में दिखती है। कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर की गई अभद्र टिप्पणी के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि या बहुत ही दुखद है लोकतंत्र में जनता का निर्णय अंतिम निर्णय होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार भाजपा का ग्राफ बढ़ रहा है। और विपक्ष लगातार पराजित हो रहा है। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ बयान बाजी कांग्रेस पार्टी के लोग कर रहे हैं। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। विपक्ष के लोग अपनी पराजय को सुनिश्चित मानकर इस तरह की बयान बाजी कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें