इराक देश के बसरा में फंसे भारतीय मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर खुद के वहां फंसे होने की बात कही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से देश वापस बुलाने के साथ ही वहां धोखे से भेजने वाले एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर वीडियो को देख मजदूरों के परिजन चिंतित हो गए हैं।