आजमगढ़ जिले की पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 95 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी हेमराज मीना के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने 208 बैंक खातों में से 1 करोड़ रुपये फ्रीज किए। पुलिस ने 15 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद किया, जिसमें 20 हजार रुपये नकद, 51 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 42 एटीएम कार्ड, 13 बैंक पासबुक, 79 सिम कार्ड, 4 चेकबुक और 1 फाइबर राउटर शामिल हैं।