आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो मोहल्ले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां परिजनों ने अपने ही बेटे को घर में ताला बंद कर पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं मृतक की पत्नी और छोटे बेटे को पीटकर घायल कर दिया। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि घटना की वजह संपत्ति विवाद सामने आई है।