फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ मॉल में एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री देने का आरोप, विभाग ने जांच करने की बात कही

बदलते समय में शापिंग कांप्लेक्स का चलन काफी तेजी से बढ़ा हैं। कुछ सस्ते के चक्कर में लोग यहां से जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। लेकिन, माल संचालक माल एक्सपायरी डेट के सामानों की भी बिक्री कर रहे हैं। एक व्यक्ति द्वारा जब आरोप लगाया गया तो माल संचालक ने उसे सिरे खारिज कर दिया। नगर के ठंडी सड़क पर एक एक शापिंग कांप्लेक्स है। जहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग दैनिक उपयोग के सामानों की खरीद के लिए आते हैं। बाजार रेट से यहां पर हर सामान एक या दो रुपये सस्ता मिलता है। छह नवंबर को नगर के कटरा मुहल्ला निवासी विशाल श्रीवास्तव दो ब्रेड के पैकेट के साथ अन्य सामानों की भी खरीद की। जब वह इसे लेकर घर पहुंचे तो एक पैकेट ब्रेड उन्होंने उसी दिन प्रयोग कर लिया। जब दूसरे दिन दूसरे पैकेट को प्रयोग करने के लिए उठाया तो संयोग से उनकी नजर एक्सपायरी डेट पर पड़ गई। तब उन्होंने पाया कि छह नवंबर को ही उक्त ब्रेड की एक्सपायरी डेट बीत चुकी है। इसके बाद उन्होंने माल संचालक पर एक्सपायरी माल बेचने का आरोप लगाते हुए बताया कि यह तीसरी बार है जब उन्हें उक्त माल से एक्सपायरी डेट का माल मिला है। वहीं माल संचालक सुजीत सिंह ने बताया कि ऐसा हो ही नहीं सकता है। वह पुरानी रसीद दिखा रहे होंगे। हम तो कुछ माल में सामान को छंटवा कर रखते हैं। वहीं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अगर ऐसा है तो हम शापिंग कांप्लेक्स के सामानों की जांच करेंगे। वहीं जिसके साथ हुआ है अगर वह शिकायत करता तो अच्छा होता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें