इन दिनों जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय फिर से आरोप-प्रत्यारोप के घेरे में आ गया है। शनिवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। शिक्षक के पुत्र ने डीआईओएस उपेंद्र कुमार पर वेतन भुगतान करने के नाम पर 25 लाख रुपये घूस लेने का आरोप लगाया। साथ ही 17 लाख रुपये और न मिलने पर वेतन अवरुद्ध करने का भी आरोप लगाया। करीब आधे घंटे तक कार्यालय में हंगामा होता रहा। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने दोनों पक्षों को समझाते हुए मामले को शांत कराया और जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।