आजमगढ़ जिले के थाना सरायमीर क्षेत्र के ग्राम सभा कटघर जलाल में शुक्रवार को अराजक तत्वों द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से गांव में आक्रोश और तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।