फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ में अधिवक्ताओं ने मनाया काला दिवस, प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने बुधवार को काला दिवस मनाते हुए कलेक्ट्रेट क्षेत्र में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपने अधिकारों व मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की और अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 22 सितंबर को प्रयागराज में सभी जनपद के बार एसोसिएशन की बैठक हुई थी। जिसमें यह प्रस्ताव पास किया गया था कि सरकार द्वारा अधिवक्ताओं की लगातार उपेक्षा को देखते हुए 25 सितंबर को काला दिवस मनाते हुए प्रदर्शन किया जाएगा और ज्ञापन सभी जिला मुख्यालय से मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें