ईद और नवरात्र को लेकर आजमगढ़ प्रशासन पूरी तरह तैयार है। जिले के भीड़भाड़ वाले इलाकों में खास निगहबानी रहेगी। इसके साथ ही 112 नंबर की पुलिस को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। सूचना के चंद मिनटों में मौके पर पहुंच जाना है। निर्देश दिया गया है कि पब्लिक को सुरक्षा की दृष्टि से असुविधा नहीं होनी चाहिए।