फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:वैदेही आर्ट गैलरी में दिखेगी माता सीता की दिव्य गाथा, ऑडियो-विजुअल माध्यम से होगी प्रस्तुति

रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं को जल्द ही माता सीता के जीवन की दिव्य गाथा का सजीव अनुभव मिलेगा। अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा अत्याधुनिक वैदेही आर्ट गैलरी के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो माता सीता के संपूर्ण जीवन चरित्र को आधुनिक ऑडियो-विजुअल और डिजिटल तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत करेगी। गैलरी में सीता के बाल्यकाल, मिथिला प्रवास, विवाह, अयोध्या आगमन, वनवास, लंका यात्रा और पुनः अयोध्या वापसी तक की घटनाओं को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा। इसे एक अनुभव केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां दर्शक केवल कथा देखेंगे ही नहीं, बल्कि माता सीता के त्याग, आदर्शों और नारी शक्ति को आत्मिक रूप से महसूस भी कर सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राम मंदिर के समीप वशिष्ठ भवन परिसर में लगभग 1200 वर्गमीटर क्षेत्र में दो मंजिला भवन बनाया जाएगा। परियोजना की डीपीआर जल्द ही शासन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें