फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यात्री सुविधा दिवस पर यात्रियों का तिलक लगाकर स्वागत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम पर सोमवार को यात्री सुविधा दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के दौरान हवाई अड्डे पर आने वाले यात्रियों का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर और पुष्प अर्पित कर स्वागत किया गया। इस आत्मीय स्वागत से यात्री भावुक और उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम में आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। स्थानीय कलाकारों की ओर से प्रस्तुत लोक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने अयोध्या की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई। यात्रियों ने इन प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए आयोजन की प्रशंसा की। कार्यक्रम के उपरांत एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यात्री सुविधा दिवस का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और सेवा गुणवत्ता को लगातार बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें