फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ध्वजारोहण के समय पीएम मोदी की भावनाएं थीं प्रबल, आस्था से कांप रहा था शरीर : राज्यपाल

ishwar ashish Updated Sun, 30 Nov 2025 06:35 PM IST

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल रविवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने अपने परिवार के साथ हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि परिसर में दर्शन-पूजन किया। रामलला के दर्शन के बाद राज्यपाल शुक्ल हनुमानगढ़ी की भोग आरती में भी शामिल हुए। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होंने देश में सांस्कृतिक पुनर्जागरण का मार्ग प्रशस्त किया है, वह अत्यंत अद्भुत है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में ध्वजारोहण के समय प्रधानमंत्री की भावनाएं इतनी प्रबल थीं कि उनका पूरा शरीर आस्था से कांप रहा था। राज्यपाल ने बताया कि वह लखनऊ जा रहे थे, लेकिन पहले प्रभु श्रीराम और हनुमानजी के दर्शन करने की भावना ने उन्हें अयोध्या पहुंचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम और हनुमान संपूर्ण हिंदुत्व की रक्षा और उत्थान के लिए सभी को प्रेरित कर रहे हैं। सपा सांसद अवधेश प्रसाद के उस आरोप पर भी राज्यपाल ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें ध्वजारोहण में आमंत्रण को लेकर उन्होंने सवाल उठाए गए थे। उन्होंने कहा कि देश की आबादी बहुत बड़ी है, ऐसे में सभी को बुलाना संभव नहीं होता है। जो मुख्य पात्र थे, उन्हें ही आमंत्रित किया गया। जो लोग केवल निंदा के लिए तत्पर रहते हैं, वे ऐसे कार्यक्रमों के पात्र नहीं होते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें