फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: देवकाली बाईपास पर लंबा जाम, राहगीर परेशान, जनौरा अंडरपास बंद होने से बाईपास पर बढ़ा यातायात का दबाव

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 12 Jun 2026 11:47 AM IST

अयोध्या। जनौरा अंडरपास बंद होने के बाद से देवकाली बाईपास पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ गया है। हर समय बाईपास पर लंबा जाम लग रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोगों को 200 मीटर की दूरी तय करने में मिनट से अधिक समय लग जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार अंडरपास बंद होने के कारण बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन देवकली बाईपास से होकर गुजर रहे हैं। इसके अलावा सड़क किनारे लगने वाले ठेले और सड़क पर खड़ी होने वाली ऑटो भी जाम की समस्या को बढ़ा रही हैं। कई स्थानों पर ऑटो चालक सवारी बैठाने और उतारने के लिए सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित हो जाता है। जाम के कारण कोचिंग जाने वाले छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि यदि सड़क किनारे अतिक्रमण हटाकर ऑटो के लिए निर्धारित स्थान बनाया जाए तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है। स्थानीय निवासी रामकुमार ने बताया कि जनौरा अंडरपास बंद होने के बाद से बाईपास पर वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है। सुबह और शाम रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। राहगीर सोनू यादव ने बताया कि यातायात का दबाव बढ़ गया है। सड़क किनारे ठेले लगने और वाहनों के रुकने से रास्ता संकरा हो जाता है, जिससे जाम लग जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें