फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तारुन में राहत की बारिश: मुरझाती फसलों को मिली जिंदगी, धान-गन्ने में लौटी हरियाली

तारुन। रविवार भोर में करीब 3 बजे तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने क्षेत्रवासियों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी। यह बारिश बिजली कटौती से बेहाल किसानों के लिए वरदान साबित हुई। वहीं तेज आधी से कई जगह विद्युत पोल टूट गए हैं जिससे रात से ही बिजली गुल हो गई है। पिछले कई दिनों से बिजली की आंख-मिचौली जारी थी। रात में 1 घंटा भी निर्बाध आपूर्ति नहीं मिल रही थी। लो वोल्टेज के कारण नलकूप भी जवाब दे गए थे। जलस्तर नीचे जाने से सिंचाई ठप थी। नतीजतन धान, गन्ना और उड़द की फसल सूखने के कगार पर थी। जिन किसानों ने धान की रोपाई कर दी थी, उनकी फसल खेतों में पड़ी दरारों के बीच दम तोड़ रही थी। रविवार की बारिश ने तस्वीर बदल दी। खेत में पानी दिखने लगा।, धान की फसल में पड़ी दरारें भर गईं और मुरझाए गन्ने में फिर से हरियाली लौट आई। किसानों ने कहा कि अगर दो दिन और बारिश न होती तो पूरी फसल बर्बाद हो जाती। फिलहाल इस बारिश से फसलों को नया जीवन मिला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें