फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जीत के लिए विशेष पूजा-पाठ और हवन का आयोजन

टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा-पाठ और हवन का आयोजन किया जा रहा है। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाले इस अहम मुकाबले को लेकर रामनगरी में भक्तों और संतों के बीच खास उत्साह देखने को मिल रहा है। अयोध्या के विश्व विराट विजय राघव मंदिर में भगवान राघवेंद्र सरकार के समक्ष संत-महात्माओं द्वारा विशेष अनुष्ठान शुरू किया गया है। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन और पाठ किया जा रहा है। संत-महात्मा टीम इंडिया की जीत के लिए भगवान राम और बजरंगबली से प्रार्थना कर रहे हैं। संतों का कहना है कि इससे पहले भी बड़े मुकाबलों से पहले यहां हवन-पूजन और अनुष्ठान किए गए थे, जिसके बाद भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। इसी विश्वास के साथ एक बार फिर मंदिर में विशेष यज्ञ और पूजा-पाठ किया जा रहा है, ताकि भारत फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर देश का नाम रोशन करे। रामनगरी अयोध्या से संतों और श्रद्धालुओं की यही कामना है कि टीम इंडिया फाइनल में विजय हासिल कर एक बार फिर विश्व कप अपने नाम करे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें