फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शौचालय जाने के विवाद में भाई और पिता ने की युवक की हत्या, आरोपी की तलाश जारी

अयोध्या कैंट थाना क्षेत्र के ककरही बाजार में सोमवार की सुबह शौचालय जाने के विवाद को लेकर 30 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने अपने सास-ससुर और देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना में पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पांच बजे ककरही बाजार में युवक के मौत की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर शव कब्जे में लिया गया। मृतक की पहचान मोहल्ला निवासी राधेश्याम यादव (30) के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी रेनू यादव ने बताया कि शौचालय जाने के विवाद को लेकर उनके ससुर मौजी राम यादव, उनकी सास मीना देवी और उनके देवर घनश्याम ने उनके पति की हत्या कर दी है और उन्हें भी घायल कर दिया है। आरोपी मौजी राम और मीना देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जबकि मुख्य आरोपी अभी भाग गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें