फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: स्वनिधि महोत्सव में पांच महिलाओं को मिले ऋण प्रमाण पत्र, कर्मचारियों को भी किया गया सम्मानित

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूरे होने पर नगर निगम परिसर में डूडा के संयोजन में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला लाभार्थियों पर विशेष फोकस रखा गया। महोत्सव के दौरान रेहड़ी-पटरी व्यवसाय से जुड़ी पांच महिलाओं को 50-50 हजार रुपये के ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने लाभार्थी महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा योजना के तहत अधिक लोगों को ऋण सुविधा दिलाने में सराहनीय योगदान देने वाले 11 कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप 50-50 हजार रुपये के ऋण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में योजना से जुड़े अधिकारियों ने रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें