फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: संत राजू दास बोले- अयोध्या में सत्ता में रहते सनातन की नहीं, इस्लाम की चिंता करती थी सपा-कांग्रेस

हनुमानगढ़ी के संत राजू दास ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब सपा और कांग्रेस सत्ता में होती हैं तब उन्हें सनातन धर्म की याद नहीं आती, बल्कि इस्लाम की चिंता रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में रहते हुए निहत्थे रामभक्तों पर गोलियां चलवाई गईं तथा रामनवमी, दुर्गा पूजा और जन्माष्टमी जैसे धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंधात्मक रवैया अपनाया गया। संत राजू दास ने कहा कि जब ये दल सत्ता में रहते हैं तो मंदिरों के खिलाफ खड़े दिखाई देते हैं, लेकिन सत्ता से बाहर होते ही उन्हें राम मंदिर और चंदे की याद आने लगती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबरी विवाद के दौरान मंदिर के विरोध में बड़ी संख्या में वकील खड़े किए गए और राम मंदिर आंदोलन का विरोध किया गया। साथ ही उन्होंने मुलायम सिंह यादव के शासनकाल का भी उल्लेख करते हुए कई आरोप लगाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें