सोहावल ब्लॉक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान काले परिधान (ब्लैक साड़ी और ब्लैक बुर्का) पहनी कुछ महिलाओं को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार पर रोक दिया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ करते हुए उनकी पहचान और कार्यक्रम में आने के उद्देश्य की जानकारी ली। इस दौरान कुछ देर तक हल्की बहस भी हुई। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने स्थिति सामान्य कर दी। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।