फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम का छठा चरण शुरू, बीमारियों से बचाव के लिए होगा विशेष टीकाकरण

अयोध्या जिले में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एफएमडी टीकाकरण के छठे चरण का ’’फ्लैग आफ’’ करते हुए जिला विकास अधिकारी महेंद्र देव और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. इंद्रदेव माहर ने मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट और बहुउद्देशीय सचल पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका मुंहपका टीकाकरण का छठा चरण आज से पूरे अयोध्या जनपद में एक साथ प्रारम्भ किया गया। अभियान की अवधि 45 दिन की होगी। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के सघन टीकाकरण अभियान में चार माह से अधिक उम्र के सभी गोवंशीय और भैंस वंशीय पशुओं के साथ सात माह तक की गर्भित मादा पशुओं का बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण किया जायेगा। प्रत्येक विकास खंड पर टीकाकरण के लिए टीमें बना दी गई हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि सभी पशुपालक अपने पशुओं की टैगिंग करवा लें और उसको पशु विभाग के वेबसाइट पर अपलोड करवा दें ताकि पशुओं की सुरक्षा के साथ समय समय पर होने वाली बीमारियों से उनको बचाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें