फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रामनवमी पर तैयारियों का अफसरों ने लिया जायजा, प्रमुख स्थानों का किया निरीक्षण

आगामी रामनवमी के दृष्टिगत जनपद में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर एडीजी जोन प्रवीण कुमार, मंडलाआयुक्त राजेश कुमार , डीआईजी सोमेन वर्मा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बुधवार को तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक निर्देश दिए। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस अधिकारियों की जोनल व सेक्टर स्तर पर तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। यातायात को व्यवस्थित करने के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा तथा विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें