फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रामनगरी में दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान चाक चौबंद सुरक्षा के लिए ग्राउंड जीरो पर उतरे आईजी

रामनगरी में दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी करने के लिए आईजी प्रवीण कुमार ग्राउंड जीरो पर उतरे। सिविल और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ शहर के मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में रूट मार्च किया। रूट मार्च के दौरान अवाम को सुरक्षा का अहसास कराया। आईजी प्रवीण कुमार ने दुर्गा पूजा पंडालों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पंडालों में सभी तरह की सुरक्षा चाहे वह बिजली सुरक्षा हो या कोई अन्य सुरक्षा हो सभी के लिए आयोजकों को जागरूक किया गया। संवेदनशील शहर में संवेदनशील त्योहार को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट है। सभी थानों पर पीस कमेटी की बैठक की गई है। सभी से अपील की गई है कि वह त्योहार को शांतिपूर्वक ढंग से मनाएं। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के रूट को लेकर आईजी ने कहा कि विसजन रूट तय किया गया है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। विसर्जन स्थल को भी शासन की मंशा के अनुसार तैयार किया गया है। किसी भी व्यक्ति को कानून के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं होगी। दरअसल इस समय रामनगरी में दुर्गा पूजा और रामलीला का मंचन चल रहा है। दो अक्तूबर को रावण दहन के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा जीआईसी के मैदान से फतेहगंज, चौक, रिकाबगंज होते हुए गुप्तार घाट के निर्मली कुंड जाएगी, जहां पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें