फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रामनगरी में जमीनों की जालसाजी, खाली पड़ी जमीन को बेचने के लिए आधार कार्ड में हेरफेर कर बदल दिया जमीन मालिक का नाम

रामनगरी में जमीनों की जालसाजी का खेल लगातार सामने आ रहा है। ताजा मामले में खाली पड़ी जमीन को बेचने के लिए आधार कार्ड में हेरफेर कर जमीन मालिक का नाम बदल दिया गया और तीन लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के कनक अस्पताल के पास स्थित जमीन से जुड़ा है। अकबरपुर निवासी जमीन मालिक मनीराम को जब इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई तो उन्होंने अयोध्या कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के अनुसार पुलिस जांच में सामने आया कि बस्ती जनपद के हरैया निवासी एक व्यक्ति अयोध्या आता-जाता रहता था। खाली पड़ी जमीन देखकर उसके मन में लालच आया और उसने अपने भांजे के साथ मिलकर जमीन मालिक के आधार कार्ड में एडिटिंग कर फर्जी आधार कार्ड तैयार किया। फर्जी आधार कार्ड में जमीन मालिक का नाम बदलकर दूसरे व्यक्ति से जमीन का एग्रीमेंट कर दिया गया और तीन लाख रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें