फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राम मंदिर दान पात्र प्रकरण में प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप की मांग, अयोध्या में पोस्टर वार तेज

राम मंदिर के दान पात्र से धन की कथित चोरी के मामले को लेकर अयोध्या में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के बाद अब कांग्रेस भी इस मुद्दे पर खुलकर सामने आ गई है। रविवार देर रात शहर के पुष्पराज चौराहे और पुरा चौराहे पर राम मंदिर दान प्रकरण से संबंधित पोस्टर लगाए गए, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई। पोस्टर उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला की ओर से लगवाए गए थे। इनमें स्कंद पुराण के एक दोहे का उल्लेख करते हुए मंदिर को दी गई भूमि, संपत्ति या दान के धन का दुरुपयोग करने वालों को धर्मशास्त्रों के अनुसार पाप का भागीदार बताया गया। पोस्टर में “श्री रामलला न्याय करेंगे” संदेश भी लिखा गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार रात में लगाए गए पोस्टर सुबह तक हटा दिए गए। इस संबंध में शरद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री को पूरे मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि जांच रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक की जाए तथा दोषियों के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई हो जो भविष्य के लिए नजीर बने। उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा विषय है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें