फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राम मंदिर दान पेटिका अनियमितता: आठ आरोपी कोर्ट में होंगे पेश, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राम मंदिर दान पेटिका में कथित अनियमितता के मामले में एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों का शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद सभी आरोपियों को सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/न्यायिक मजिस्ट्रेट निवेदिता सिंह की अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आरोपियों की पेशी को देखते हुए न्यायालय परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है। वहीं, क्षेत्राधिकारी (नगर) श्रेयश त्रिपाठी भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंच गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें