फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राम मंदिर दान प्रकरण: आरोपी लवकुश से जुड़े निर्माण भवन पर विकास प्राधिकरण का नोटिस

राम मंदिर दान गबन मामले के आरोपी लवकुश मिश्रा से जुड़े दो मंजिला मकान को लेकर अयोध्या विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राधिकरण ने निर्माण में अनियमितता की आशंका के आधार पर संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया है। विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रवर्तन टीमें नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करती हैं। यदि कोई निर्माण बिना स्वीकृत मानचित्र के अथवा स्वीकृत नक्शे के विपरीत पाया जाता है तो नियमानुसार नोटिस जारी किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस मामले में सुप्रिया मिश्रा, पत्नी लवकुश मिश्रा को भी नोटिस दिया गया है। प्रथमदृष्टया संबंधित पक्ष स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत नहीं कर सका जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। सचिव ने कहा कि नोटिस का जवाब देने के लिए नियमानुसार समय दिया गया है। जवाब मिलने के बाद प्रकरण में आगे की कार्रवाई भी विधिक प्रावधानों के अनुरूप की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें