फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राम मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद अब तेज हुईं ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां

राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में होने वाले ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे हैं। उन्होंने राम मंदिर परिसर में भवन निर्माण समिति के सदस्यों और राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर ध्वजारोहण समारोह की रूपरेखा पर चर्चा की। इस समारोह में 8000 मेहमानों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस समारोह में पीएम मोदी, आरएसएस प्रमुख समेत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रदेश सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री और कई मंत्रियों समेत अन्य विशिष्टजनों की मौजूदगी के चलते ट्रस्ट ने 25 नवंबर को आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन पूजन पर रोक लगा दी है। 25 नवंबर को आम श्रद्धालु रामलला के दर्शन नहीं कर सकेंगे। 26 नवंबर से राम मंदिर समेत जन्मभूमि परिसर के अन्य सभी मंदिर और दर्शनीय स्थल आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसी दिन से देश दुनिया के रामभक्त जन्मभूमि परिसर की संपूर्ण भव्यता के साक्षी बन सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें