रक्षाबंधन का पर्व इस बार नौ अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के लिए डाक विभाग ने विशेष तैयारी की है। विभाग ने वाटरप्रूफ और टिकाऊ लिफाफा मात्र 10 रुपये में उपलब्ध कराने के साथ राखी भेजने के लिए बहनों की सुविधा के लिए स्पीड पोस्ट बुकिंग काउंटर की समय सीमा भी सुबह 08:00 से रात 08:00 बजे तक कर दी है। डाक विभाग जहां एक ओर वाटरप्रूफ लिफाफे से राखियों को सुरक्षित भाइयों तक पहुचने के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं दूसरी ओर बहनों की सुविधा के लिए समय के भीतर पहुचाने के लिए स्पीड पोस्ट बुकिंग काउंटर का समय भी बढ़ा दिया है | यह सुविधा अयोध्या प्रधान डाकघर में उपलब्ध कराई गई है। डाक विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष लिफाफे का उपयोग अधिक से अधिक करें ताकि उनकी भावनाएं डाक के माध्यम से सुरक्षित और सटीक समय पर प्रियजनों तक पहुंच सकें।