उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह बुधवार को अयोध्या पहुंची। दिल्ली की मस्जिद में सपा सांसद डिंपल यादव के अपमान पर बबिता सिंह ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बोलें या न बोलें महिला होने के नाते डिंपल यादव को जरूर बोलना चाहिए था। वो महिला हैं, सांसद हैं और उनका एक अच्छा बैकग्राउंड है। फिर भी वह चुप रहीं। मैं महिला के अपमान की ऐसी हरकत की घोर निंदा करती हूं। वहीं दूसरी तरफ महिलाओं के अधिकार पर बबिता सिंह ने कहा कि महिलाओं को जागरूक होना चाहिए। उनको शिक्षित होना चाहिए ताकि वह अपने अधिकारों के बारे में जान सकें। आज जब महिला शिक्षित होगी जागरूक होगी तभी वह अपने अधिकारों के बारे में जान सकेगी। इसके लिए लड़ाई लड़ सकेंगी इसलिए महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। समाज में जब महिलाएं शिक्षित होंगी, तभी जागरूक होंगी।