अयोध्या पहुंचे संसदीय कार्य और औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने भारतीय सेना की कार्रवाई को "ऐतिहासिक बदला" बताया। राज्य मंत्री का सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान में की गई जवाबी कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यह "ऐतिहासिक बदला" है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों की धर्म पूछकर हत्या कर दी थी। इसकी प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा था कि इस हमले का बदला लिया जाएगा और ऐसी सजा दी जाएगी, जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। मंत्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दृढ़ नेतृत्व में सेना ने जो ऑपरेशन किया वह पूरी तरह सफल रहा। मैं इस साहसिक अभियान के लिए सेना के बहादुर जवानों को बधाई देता हूं।