फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: निरोग हुए भगवान जगन्नाथ, आज भव्य रथयात्रा में करेंगे नगर भ्रमण

रामनगरी में जगन्नाथ पुरी की परंपरा के अनुरूप गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। इस वर्ष भी शहर के 10 प्रमुख मंदिरों से गाजे-बाजे और धार्मिक उल्लास के साथ शोभायात्रा निकलेगी। आषाढ़ शुक्ल चतुर्थी से अस्वस्थ चल रहे भगवान जगन्नाथ 10 दिनों के औषधीय उपचार के बाद बुधवार को स्वस्थ हो गए। इस दौरान उनके दर्शन स्थगित रहे। राम कचेहरी मंदिर के महंत शशिकांत दास ने बताया कि भगवान को सर्वोषधि और पंचामृत से स्नान कराया गया। रथ को पीली पताकाओं, पुष्पों और सजावटी लड़ियों से सजाया गया है। यात्रा में अलग-अलग रथों पर भगवान जगन्नाथ (कृष्ण), बलभद्र और देवी सुभद्रा के विग्रह विराजमान होंगे। श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान के नगर दर्शन में शामिल होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें