फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महापौर ने लोकार्पण के साथ किया 29 फूड कोर्ट जनता को समर्पित

महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने सिविल लाइन में निर्मित 29 फूड कोर्ट का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। इस दौरान लाभार्थियों को प्रमाणपत्र के साथ चाबी सौंपी। यहां विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड आइसक्रीम आदि की बिक्री की जाएगी। उन्होंने नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार के साथ नारियल फोड़ कर फूड कोर्ट का लोकार्पण किया। उन्होंने भ्रमण कर लाभार्थियों से बात की और अधिकारियों को इस बाजार को विकसित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। महापौर ने सफाई के लिए डस्टबिन का वितरण करने प्रकाश के लिए विशेष प्रबंध करने की आवश्यकता जताई। इस मौके पर पार्षद चंदन सिंह, विशाल पाल, अखिलेश पांडे, सूर्यकुमार तिवारी सूर्या, पार्षद प्रतिनिधि अमित गुप्त एवं अजय पांडेय, अपर नगर डॉ. नागेंद्र नाथ, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मानिकचंद, स्थानीय नागरिकों में विपनेश पांडेय, संत विपिन तिवारी, श्रीनिवास शास्त्री आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें