फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महिला ने गांव के युवक पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, कहा- कार्यवाही में टालमटोल कर रही पुलिस

मिल्कीपुर। कुमारगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने युवक पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस से की है। घटना का कई दिन बीतने के बाद भी कार्यवाही न करते हुए स्थानीय पुलिस टालमटोल करने में लगी हुई है। कुमारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित महिला ने पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसने बीते रविवार गांव के युवक से बिजली का तार ठीक करने को बुलाया, युवक ने तार ठीक किया और चोर आने की बात कहकर फोन नंबर ले लिया। रविवार की रात वह फोन कर अपने घर बुलाने लगा, जब नही गई तो युवक ने उसके घर की लाइट काट दी और भीतर घुस कर दरवाजा बंदकर लिया तथा मुंह दबाकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। मैंने किसी तरह अपने आप को छुड़ाया। शोर मचाने पर मुंह व गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। मैंने किसी तरह अपनी इज्जत व जान बचाई। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। सोमवार को उसने कुमारगंज पुलिस से शिकायत की परंतु पुलिस मामले में कार्यवाही करने के बजाय आज तक टाल मटोल करती रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें