फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मंडलीय विद्यालयीय हैंडबॉल में अयोध्या का दबदबा, दसवीं बार खिताब अपने नाम किया

मंडलीय विद्यालयीय बालक-बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में अयोध्या के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दसवीं बार खिताब अपने नाम किया। मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्या रूही पॉल ने किया। इसमें अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर और अंबेडकर नगर की टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-17 बालक फाइनल में अयोध्या ने सुल्तानपुर को 20-05 से हराया। बालिका वर्ग में अयोध्या ने अंबेडकर नगर को 20-03 से पराजित कर खिताब जीता। अंडर-14 बालक व बालिका वर्ग में भी अयोध्या विजेता रहा। समापन पर क्रीड़ा समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह व अभिषेक सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें