राजस्थान के जयपुर में 28 से 31 जुलाई तक आयोजित ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की बालिका टीम ने लगातार सातवीं बार राष्ट्रीय खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। बालक और बालिका दोनों वर्गों में उत्तर प्रदेश विजेता रहा। बालिका टीम की सफलता में अयोध्या की 11 खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। टीम ने लीग चरण में जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, झारखंड और कर्नाटक को हराकर क्वार्टर फाइनल में पुडुचेरी, सेमीफाइनल में राजस्थान तथा फाइनल में तमिलनाडु को पराजित किया। खिताबी मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने 86 रन बनाए, जिसके जवाब में तमिलनाडु की टीम 56 रन ही बना सकी। टीम की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने कोच रामेंद्र सिंह को बधाई दी। रविवार को जीजीआईसी में 11 खिलाड़ी पहुंचे और खुशी जाहिर की।