फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लगातार खराब मौसम से चिंतित किसान, बूंदाबांदी के बावजूद गेहूं की मड़ाई में जुटे

एक सप्ताह से लगातार खराब चल रहे मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। फसलों के खराब होने की आशंका से बूंदाबांदी होने के बावजूद किसान गेंहू की मड़ाई करने में जुटे हुए है। तहसील क्षेत्र मिल्कीपुर में बीते शनिवार की रात से खराब हुआ मौसम सुधरने का नाम नही ले रहा।अचानक आई तेज आंधी-बारिश ने किसानों की तैयार फसलों को तहस नहस कर दिया,मड़ाई के लिए तैयार फसल भीग जाने से किसानों के मंसूबो पर पानी फिर गया था।भीगी हुई फसलों को सुखाकर किसानों ने मड़ाई दुबारा शुरू की ही थी कि मंगलवार की रात मौसम फिर खराब हो गया,तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई,छोटे किसानों ने मड़ाई के लिए इकट्ठा फसल पर तिरपाल डालकर किसी तरह भीगने से बचाया और बुधवार को हो रही बूंदाबांदी के बावजूद गेंहू की मड़ाई शुरू कर दी। सथरी गांव के किसान सालिकराम ने बताया कि गेंहू की लांक नरम हो जाने से थ्रेसर बार बार बंद हो जा रहा है,मड़ाई की लागत कई गुना तक बढ़ गई है,पहले जहां दो बीघे के गेंहू की मड़ाई एक घंटे में हो जाती थी उसमें अब तीन से चार घंटे का समय लग रहा है,इसी गांव की श्रीमती ने बताया कि मंगलवार को गेंहू के बोझ इकट्ठा किया था,थ्रेशर आने में देरी हो गई,मौसम खराब होता देख तिरपाल से फसलों को ढकने का प्रयास किया।इसके बावजूद लांक नरम हो गई,अब मड़ाई में ज्यादा पैसा लगेगा लेकिन खराब होने से तो ठीक ही रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें