फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कस्तूरबा की सृष्टि के शानदार प्रदर्शन से टीम ने मंडल स्तरीय खो-खो में फहराया परचम, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

तारुन। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तारुन की आठवीं कक्षा की छात्रा सृष्टि के शानदार प्रदर्शन से जिले की खो खो टीम ने बुधवार को बाराबंकी में आयोजित मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खो-खो का खिताब जीतकर विद्यालय और ब्लॉक का नाम रोशन किया है।सृष्टि और उनकी टीम की इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है। बृहस्पतिवार को विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं तृप्ति, आकांक्षा, महेक, नैन्सी पाल, सृष्टि वर्मा, मानसी पाल, खुशी सहित समस्त छात्राओं और स्टाफ ने छात्रा सृष्टि का रोली-चंदन लगाकर, फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।प्रधानाचार्या संध्या वर्मा के नेतृत्व में दीपशिखा तिवारी, सुनीता वर्मा, आकृति पटेल सहित शिक्षिकाओं ने छात्रा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या संध्या वर्मा ने कहा कि यह जीत टीमवर्क, मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। सृष्टि और उनकी साथी छात्राओं की यह सफलता अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा है। विद्यालय प्रशासन आगे भी खेलों में छात्राओं को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग करेगा। विद्यालय परिवार ने पूरी टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें